फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा रोडवेज यूनियन के राज्य प्रधान बने नरेंद्र

विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन में चुने गए पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 18वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन शुक्रवार को कामरेड महावीर शर्मा एवं कामरेड अमीर सिंह सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें नरेंद्र दिनोद को राज्य प्रधान और जयकुमार दहिया को महासचिव चुना गया।
इसके अलावा रमेश श्योकन्द को मुख्य संगठन सचिव और महावीर पाई को राज्य प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में सैकड़ों प्रतिनिधियों और रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के नेता कामरेड जीवन शाह और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में चार लेबर कोड रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, बसों का बेड़ा बढ़ाने, रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई गई। साथ ही किलोमीटर स्कीम के विस्तार पर रोक, निजीकरण बंद करने और समान काम-समान वेतन लागू करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें