फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली के आईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा नारायणगढ़ का बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली के आईएसबीटी की तर्ज पर नारायणगढ़ में दो मंजिला आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। इस बस स्टैंड के बनने से यात्रियों को भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस नए बस स्टैंड में नौ काउंटर, शौचालय, विश्राम गृह, लिफ्ट, एटीएम, दुकानें, कमरे, कार्यालय, चालक परिचालक के लिए आराम कक्ष, अधिकारियों के लिए कार्यालय बनाए जाएंगे। इस बस स्टैंड का निर्माण नारायणगढ़ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की ओर से कराया जाएगा। इस पर दो मंजिला बस स्टैंड पर 10.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नए बस स्टैंड में रहेंगी ये सुविधाएं
नारायणगढ़ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की ओर से लगभग 14 हजार स्कवेयर फीट की जगह पर नए बस स्टैंड के लिए दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें भूतल पर नौ काउंटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पांच से छह दुकानें बनाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एटीएम भी लगेगी। यात्रियों के कॉमन प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। इसमें यात्री बसों की इंतजार कर सकेंगे। इसके साथ ही महिलाएं के लिए अलग से प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। दो महिला शौचालय, दो पुरुष शौचालय और दो दिव्यांग शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रथम तल पर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी और दो अलग अलग सीढि़यां बनेगी जिससे प्रथम तल पर जाया जा सकेगा। इसके साथ ही प्रथम तल कार्यालय, कमरे, महिला, पुरुष और दिव्यांग शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही चालक और परिचालकों के लिए आराम करने के लिए कक्ष बनाए जाएंगे। जिससे चालक और परिचालक आराम कर सकें। नारायणगढ़ बस स्टैंड के संस्थान प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि इस बस स्टैंड का निर्माण 1988 में किया गया था, यह बस स्टैंड नौ काउंटर का है। यहां से रोजाना 150 के करीब सरकारी और निजी बसें संचालन करती हैं। वहीं पांच हजार के करीब यात्री आवागमन करते हैं। नारायणगढ़ बस स्टैंड से अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, काला, लुधियाना, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, पटियाला, कालपी, यमुनानगर, सढौरा, चंडीगढ़, शिमला व अन्य रूटों पर बसें संचालन करती है।
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज नारायणगढ़ के नए बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से 10 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाकर शर्मा, भवन लिपिक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें