फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करनी थी बेटी की शादी, तैयारियां कर रही थीं नैब कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेत मालिक की लापरवाही के कारण करंट लगने पर जान गंवाने वाली नैब कौर को अपनी दूसरी बेटी की शादी का चाव था। दशहरे के आसपास परिवार शुभ मुहूर्त देखकर बेटी के हाथ पीले करने की तैयारियों में जुटा था। शादी के समय लेनदेन के सामान को नैब कौर ने पाई-पाई जोड़कर समेटना शुरू कर दिया था। बेटी निशा को क्या पता था कि उसकी शादी से पहले मां का साया सर से उठ जाएगा। अचानक हुई मौत के बाद बेटी व पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को गांव में ही संस्कार हुआ। भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और हर आंख नम थी। मृतका के बेटे जग्गी ने बताया कि उनकी एक बहन रजनी शादीशुदा है। निशा की जल्द ही शादी करने की तैयारी चल रही थी। एक छोटा भाई करन है जबकि पिता निर्मल ऑटो चलाते हैं।
-
ऐसे मामलों में होता है गैर इरादतन हत्या का केस
अगर किसी के द्वारा छोड़े गए करंट से किसी की मौत होती है तो उस व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होता है। क्याेंकि इसमें आरोपी पक्ष की लापरवाही साफ दिखती है। इसी कारण इस प्रकरण में भी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का ही केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

-

घर में पाली हुई थी भैंस, उसके लिए रोजाना लेने जाती थीं घास

जग्गी कुमार ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से घर में एक भैंस पाली हुई है। उसके लिए घास माता नैब कौर ही लाती थीं। रोजाना वह अलग-अलग खेतों में जाकर घास काटती थी और कोई मना नहीं करता था। उन्हें क्या पता था कि कोई खेत में करंट छोड़ देगा।

साइड स्टोरी...

खेत मालिक पर लटकी कार्रवाई की तलवार, बिजली निगम लेगा एक्शन
अंबाला। ट्रांसफार्मर से कंटीली तारों में करंट छोड़ने से हुए हादसे की भनक लगने के बाद बिजली निगम भी हरकत में आया। मंगलवार दोपहर को ही बब्याल एसडीओ सहित उनकी टीम ने खेत में जाकर जायजा लिया। हालांकि उन्हें मौके पर ट्रांसफार्मर से लगी तार नहीं मिली लेकिन ग्रामीणों व परिजनों की तरफ से जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके बयान दर्ज कर वह खेत मालिक की लापरवाही की एक रिपोर्ट तैयार करेंगी। जो बुधवार को बिजली निगम के आलाधिकारियों को सौंपी जाएगी। ऐसे में खेत मालिक सुच्चा सिंह पर कार्रवाई होना लगभग तैयार है।
-

आसपास के खेतों का भी लिया जाएगा
इस हादसे के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों व स्थानीय ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में जाकर देखा कि कहीं कंटीली तारों में करंट तो नहीं छोड़ा हुआ है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को चेताया कि इस तरह से करंट छोड़ना अपराध की श्रेणी में आता है।
-

खेत मालिक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। खेत मालिक पर विभाग की तरफ से कार्रवाई पर बुधवार को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

-करन जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम बब्याल
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें