फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों के भाग्य विधाता बनेंगे 1 लाख 85 हजार 584 वोटर

विज्ञापन
nagar nigam - फोटो : Ambala
विज्ञापन
उमेश भार्गव, अंबाला
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए आखिरी पड़ाव जिला प्रशासन ने पार कर लिया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। अब बस इंतजार है तो नगर निगम चुनाव बिगुल बजने का। नए सिरे से गठित अंबाला शहर नगर निगम में कुल 3 लाख 3 हजार 650 की आबादी है। कुल आबादी में करीब 61 फीसदी जनसंख्या ऐसी है जिसकी वोट बनी हुई है यानी यह सभी व्यस्क हैं। अंबाला शहर नगर निगम के गठन के बाद पहली बार सभी 20 वार्डों में करीब 195 बूथों पर कुल 1 लाख 85 हजार 584 वोटर अपने मत का प्रयोग करें मेयर से लेकर सभी उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। 27 को प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है।
मृत वोटर भी कर दिए अंतिम मतदाता सूची में शामिल
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद इस लिस्ट पर पूर्व पार्षदों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। वार्ड नंबर एक से पूर्व पार्षद सोनिया रानी के पति टोनी चौधरी और वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद दर्शना मेहता के बेटे एवं कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर राजेश वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि जो सूची जारी की गई है उसमें मृत वोटरों के नामों का भी प्रकाशन कर दिए गया है।
विज्ञापन

जानिए किस वार्ड में कितनी आबादी और कितने वोटर
वार्ड नंबर मतदाता कुल आबादी
1 8053 14352
2 9369 15796
3 8472 16196
4 10139 14762
5 9590 14804
6 11657 16090
7 9831 16603
8 9897 16602
9 12121 16705
10 10887 13679
11 9828 14884
12 10994 16610
13 11679 15669
14 10330 16691
15 7264 13712
16 7148 14235
17 7669 13679
18 7369 14600
19 6064 14790
20 7223 13787
वार्ड नंबर 19 में सबसे कम वोटर तो 10 और 17 में सबसे कम आबादी
वार्ड नंबर 19 में सबसे कम 6064 वोटर हैं जबकि वार्ड नंबर 10 और 17 आबादी के हिसाब से सबसे छोटे वार्ड हैं लेकिन यहां वोटरों की संख्या वार्ड नंबर 19 से ज्यादा है। दोंनो वार्डों में 13679- 13679 जनसंख्या है। वार्ड 10 में कुल वोटर 10887 हैं जबकि 17 में 7679 लेकिन वार्ड 19 में कुल आबादी 14790 है लेकिन इसमें वोटर मात्र 6064 हैं।
फोटो: 01
प्रशासन ने पुरानी मतदाता सूची को ही नई बनाकर उसका प्रकाशन कर दिया। अंतिम मतदाता सूची जोकि 27 को प्रकाशित हुई है उसमें करीब हजारों मृत वोटरों की सूची भी जारी कर दी गई है। यदि यही सूची जारी करनी थी तो बीएलओ ने क्या कार्य किए। इतना ही नहीं बहुत से ऐसे वोटर भी हैं जोकि कई साल पहले वार्डों से जा चुके हैं। उनके वोटर कार्ड भी दूसरी अन्य जिलों में बने हुए हैं।
-टोनी चौधरी, वार्ड नंबर 1 पूर्व पार्षद पति।
फोटो: 02
प्रशासन ने दो महीने पहले इस कार्य के लिए एक्सरसाइज शुरू कर दी थी। लेकिन परिणाम यह रहा कि हर बूथ पर करीब 50 वोटर की डेथ हो चुकी है फिर उन सब को इन लिस्टों में प्रकाशित कर दिया गया है। अगर यही लिस्ट ही जारी करनी थी तो यह चुनाव दो महीने पहले करवाए जा सकते थे और आम जनता जोकि बिना पार्षद के त्राहि-त्राहि कर रही है आज उन्हें नगर निगम के कार्यों के लिए धक्के न खाने पड़ते।
विज्ञापन

-राजेश मेहता, जिला कोआर्डिनेटर कांग्रेस।
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि मृत वोटरों का प्रकाशन किया गया है और किसी को अंतिम प्रकाशन सूची से आपत्ति है तो इस बारे में वह डीसी से बात कर सकते हैं।
-विपिन, एमई नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें