- नाम वापस लेते ही भाजपा में गए कांग्रेस प्रत्याशी अमनप्रीत सिंह उप्पल, सिटी विधायक पर आजाद को समर्थन दिलाने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मंगलवार को प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। सुबह से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद अब मेयर पद पर तीन तो वार्ड सदस्य पद पर 65 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। मंगलवार को 21 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। इनमें सबसे प्रमुख वार्ड 5 से सदस्य पद के कांग्रेस से प्रत्याशी अमनप्रीत सिंह उप्पल का रहा। वह नामांकन वापस लेते ही भाजपा में चले गए। पूर्व मंत्री असीम गोयल व जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।
इसके बाद अमरप्रीत ने सिटी विधायक निर्मल सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरी डेढ़ वर्ष की मेहनत को देखकर मुझे कांग्रेस से टिकट दिया था। इसके बावजूद सिटी विधायक ने मुझे घर बुलाकर नामांकन वापस लेने और अपना समर्थन वार्ड के एक आजाद उम्मीदवार को देने के लिए कहा। अमनप्रीत ने कहा कि यह बात मेरे उसूलों के खिलाफ थी तो मैंने नामांकन वापस ले लिया और भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया।
सिटी विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि हमने वार्ड 5 में अपने प्रत्याशी के रूप में अमनप्रीत का नाम ही भेजा था और उन्हें ही टिकट मिली। उनके आरोप निराधार हैं। जब हमारी पार्टी का प्रत्याशी है तो हम आजाद का क्यों समर्थन करेंगे। जिस प्रकार से नाम वापस लेने के बाद वह सीधे भाजपा में गए इससे लगता है कि उन्हें कोई प्रलोभन मिला है।
नाम वापस लिया
वार्ड 1 से इकबाल सिंह व मीनाक्षी राणा, वार्ड 2 से अमन कौर, वार्ड 3 से विकास शर्मा व इंद्रमोहन, वार्ड 4 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड 5 से अमनप्रीत सिंह उप्पल व सजनी मेहता, वार्ड 11 से मीना सैनी, वार्ड 12 से पूजा रानी, वार्ड 13 से मंगल सिंह व रूपिन्द्र सिंह, वार्ड 16 से आयुष ग्रोवर व हरबीर सिंह तथा मुकुल सचदेवा, वार्ड 17 से अमनदीप कौर, वार्ड 18 से ललित कुमार व सुरिन्द्र कौर, वार्ड 19 से प्रीति सूद व सचिन पूनिया तथा संदीप कौर।
मेयर पद के उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह
नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी को कमल का फूल, कांग्रेस की कुलविंदर कौर को हाथ का पंजा और आजाद उम्मीदवार को सीटी चुनाव चिह्न मिला है। -
वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी का चुनाव चिह्न
वार्ड 1- आजाद उम्मीदवार गुरमेल राम को ऑटो रिक्शा, आजाद उम्मीदवार रणजीत कुमार को साइकिल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सतविन्द्र कौर को हाथ का चुनाव चिन्ह, भारतीय जनता पार्टी से विशाल चौधरी को कमल का फूल मिला है।
वार्ड 2- इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से राजविन्द्र कौर को हाथ, आजाद उम्मीदवार संध्या को कप प्लेट, भारतीय जनता पार्टी से वरखा रानी को कमल का फूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
वार्ड 3- आजाद उम्मीदवार अमनदीप को शंख, भाजपा से मनीष आनंद को कमल का फूल, कांग्रेस से प्रिंयका को हाथ, आजाद उम्मीदवार साहिल को धनुष, आजाद उम्मीदवार विजय कुमार को सिलिंडर चुनाव चिन्ह दिया गया है।
वार्ड 4- कांग्रेस से अशोक सोनी को हाथ, आप से सुखविन्द्र सिंह को झाडू, भाजपा से वरिन्द्र नाथ को कमल का फूल आवंटित किया गया है।
वार्ड 5- भाजपा से राजेश मेहता को कमल का फूल, आजाद उम्मीदवार रविन्द्र कुमार को शंख चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
वार्ड 6- भाजपा से अर्चना छिब्बर को कमल का फूल, पार्टी से दिशा सहगल को हाथ, आप से ज्योति को झाडू का चुनाव चिन्ह मिला है।
वार्ड 7- भाजपा से मोनिका मल को कमल का फूल, आजाद उम्मीदवार शेन को तराजू, कांग्रेस से विक्रमजीत को हाथ।
वार्ड 8- कांग्रेस से गुनजीत कौर को हाथ, भाजपा से मीना ढींगरा को कमल का फूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
वार्ड 9- आजाद उम्मीदवार डॉ. दीपांशी को केतली, आजाद उम्मीदवार कंवलजीत कौर को उगता सूरज, कांग्रेस से मेघा गोयल को हाथ, भाजपा से शिवानी सूद को कमल का फूल।
वार्ड 10- भाजपा से गुरविन्द्र सिंह को कमल, आप से कमलप्रीत सिंह को झाडू, आजाद उम्मीदवार प्रवीन को केतली, पार्टी से राजिन्द्र कौर को हाथ।
वार्ड 11- कांग्रेस से अनुराधा को हाथ, भारतीय जनता पार्टी से कविता रानी को कमल का फूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
वार्ड 12- भाजपा से कमलकांत गुप्ता को कमल, कांग्रेस से मिथुन वर्मा को हाथ का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
वार्ड 13- आप से अंशिका यादव को झाडू, कांग्रेस से प्रदीप कुमार को हाथ, आजाद उम्मीदवार शबनम को बाल्टी, भाजपा से शोभा सिंह को कमल।
वार्ड 14- भाजपा से बीनू गर्ग को कमल, कांग्रेस पार्टी से पूनम देवी को हाथ का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
वार्ड 15- कांग्रेस से भूपिन्द्र सिंह उर्फ विक्की राणा को हाथ, आजाद उम्मीदवार कृष्ण कुमार को साइकिल, आजाद उम्मीदवार मनोज कुमार को कप प्लेट, भाजपा से राज कुमार गुप्ता को कमल।
वार्ड 16- आप से हरनेक सिंह को झाडू, भाजपा से निकुंज को कमल, कांग्रेस से रविन्द्र कुमार को हाथ।
वार्ड 17- भाजपा से गुरप्रीत सिंह साहनी को कमल, आप से जतिन कुमार को झाडू, कांग्रेस से प्रवीन को हाथ।
वार्ड 18- आजाद उम्मीदवार असीम अग्रवाल को धनुष, आजाद उम्मीदवार दलजीत सिंह भाटिया साइकिल, कांग्रेस से हरमिन्द्र सिंह को हाथ, भाजपा से हितेष जैन को कमल, आप से मनजीत राय को झाडू, आजाद उम्मीदवार प्रेम भाटिया को उगता सूरज।
वार्ड 19- भाजपा से दिनेश सूद को कमल, कांग्रेस से पुनीत को हाथ, आजाद उम्मीदवार रविन्द्र कुमार को केतली, आजाद उम्मीदवार सुमन लता को सिलिंडर।
वार्ड 20- कांग्रेस से मनजीत देवी को हाथ, भारतीय जनता पार्टी से सपना को कमल का फूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।