अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बीएसएनएल अंबाला के पार्टनर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। पार्टनर बलजीत धीमान ने बताया कि बीएसएनएल अंबाला के पार्टनरों ने भारत उद्यमी योजना से हुई इंसेंटिव कटौती को वापस करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक को एक पत्र भेजा। इस पत्र में बताया गया कि जो कनेक्शन दो साल नहीं चले और ग्राहकों ने पहले ही कटवा लिया। उन कनेक्शन के बीएसएनएल ने एमएसओ से तीन हजार प्रति कनेक्शन के हिसाब से काट लिए। इसका उनके साथ किए गए इकरारनामे में काई उल्लेख नहीं है।
भारत नेट उद्यमी की अक्तूबर 2022 में स्कीम आई थी। इस स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में एमएसओ को कनेक्शन लगाने थे। जिसमें कनेक्शन में जो भी सामान जैसे तार व अन्य सामान लगना था वह सामान एमएसओ को अपने खर्चे से वहन करना था। एमएसओ द्वारा लगाए गए कनेक्शन के चलने के बाद बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा प्रमाणित करने के बाद एमएसओ को तीन हजार रुपये प्रति कनेक्शन मिलने थे। इस स्कीम के तहत अंबाला और यमुनागर के करीब 50 एमएसओ ने कई कनेक्शन लगाए। इस दौरान कई कनेक्शन दो साल नहीं चले, या फिर ग्राहकों ने निजी कारणों के चलते दो साल से पहले ही कटवा लिया। उन सभी कनेक्शन के तीन हजार प्रति कनेक्शन के हिसाब से बीएसएनएल ने एमएसओ से काट लिए। जिसे लेकर एमएसओ द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।