फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध के चलते सांसद कटारिया का कार्यक्रम रद्द

विज्ञापन
विरोध करने पहुंचे किसान - फोटो : Ambala
विज्ञापन
सांसद रत्नलाल कटारिया को महमूदपुर गांव में आखिरकार अपना कार्यक्रम किसानों के विरोध के चलते स्थगित करना पड़ा। शनिवार को कटारिया को भाजपा की एक बैठक में भाग लेने के लिए महमूदपुर गांव आना था। लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही मौके पर सैकड़ों किसान काले और यूनियन के हरे झंडे लेकर पहुंच गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं बैठक में पूर्व विधायक मुलाना चौ राजबीर सिंह बराड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, साहा मंडल सुरेन्द्र राणा मौके पर पहुंचे। बैठक करीब दो घंटा चली। पुलिस का कहना था कि सांसद रत्न लाल कटारिया का बैठक में आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। जबकि भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका स्वास्थ्य सही नहीं था जिस कारण वह बैठक में नही आ सके। किसानों के विरोध के चलते पूर्व मुलाना विधायक सहित नेताओं को खेतों के रास्ते रवाना किया। इस दौरान किसान जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह की अध्यक्षता में धरने पर बैठे रहे। जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह का कहना है कि किसानों के विरोध के चलते सांसद कटारिया नहीं आए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएसपी राम कुमार, साहा थाना प्रभारी बलकार सिंह दल बल सहित मौके पर डटे रहे। विक्रम वजीद पुर, मुलाना युवा हलका अध्यक्ष गुलाब पुनिया, मोहन सिंह व सुमित कुमार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें