फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और मेयर समेत 139 मिले संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा समेत 139 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लगातार तीसरे दिन रविवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में मार्च में ही कोरोना से यह 12वीं मौत हुई है। मरने वाला बुजुर्ग सर्कुलर रोड का रहने वाला था।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, उन्हें शुगर के साथ उच्च रक्तचाप की समस्या थी। अब तक जिले में कोरोना 159 लोगों की जान ले चुका है। वहीं जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 790 हो गई है। 73 लोगों ने रविवार को कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 620 हो गई है। इस समय जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1011 हो गई है। रविवार को जो नए केस मिले हैं उनमें 45 अंबाला सिटी से, 8 अंबाला कैंट से, 20 शहजादपुर से, 21 मुलाना से, 16 बराड़ा से, 6 नारायणगढ़ से व 23 चौड़मस्तपुर से हैं।
सांसद ने ट्वीट कर दी जानकारी
सांसद रतनलाल कटारिया ने ट्वीट कर बताया की मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ठीक हूं। उन्होंने लिखा है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी अपना टेस्ट करवाएं। उधर अंबाला की मेयर शक्तिरानी भी मेदांता में ही उपचाराधीन हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

30 प्रतिशत विद्यार्थी मिल रहे संक्रमित
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी अब कोरोना के टेस्ट करवाने आ रहे हैं उनमें से 30 प्रतिशत संक्रमित मिल रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोरोना के लक्षणों को न छुपाएं और जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें