फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद अब नए कलेवर में नजर आएगी आम्रपाली एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लगभग 20 साल से आईसीएफ कोच से लैस ट्रेन नए रंग में नजर आएगी। जल्द ही ट्रेन में लाल रंग के अत्याधुनिक व सुरक्षित एलएचबी कोच नजर आएंगे। इससे यात्रियों को बैठने और सोने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
कोरोना संक्रमण की वजह से आम्रपाली एक्सप्रेस का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ। ट्रेन 22 मार्च 2020 से रद चल रही है, लेकिन रेलवे द्वारा 26 मार्च को जारी किए गए आदेशों से ट्रेन संचालन को लेकर यात्रियों को उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

एनएफ रेलवे चीफ ट्रांसपोर्ट मैनेजर रश्मि गुप्ता द्वारा जारी किए गए आदेशों में बताया गया है कि ट्रेन के सभी कोच अब नए एलएचबी कोच में परिर्वितत किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मौजूदा समय में अभी ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है, लेकिन जब भी ट्रेन संचालन को लेकर आदेश आएंगे तो ट्रेन एलएचबी कोच के साथ ही संचालित होगी।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों की मनपसंद ट्रेन
कटिहार-अमृतसर-कटिहार के बीच रोजाना संचालित होने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस प्रवासी श्रमिकों की मनपसंद ट्रेन है। इस ट्रेन में पंजाब व हरियाणा के सैकड़ों श्रमिक कोरोना काल से पहले आवागमन करते थे। इस ट्रेन में हमेशा सीट आरक्षण की वेटिंग 200 से ऊपर रहती थी। यह ट्रेन अमृतसर से चलकर ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला छावनी, पानीपत, पुरानी दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुज्जफरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया व नौगछिया रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें