फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्यूबवेल से मोटर की तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरों ने पंजोखरा थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल की मोटरों से तार काटकर चोरी कर लिया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जटवाड़ निवासी किसान कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह रकबा दकोरा स्थित अपने खेत पहुंचे तो कोठे का ताला टूटा मिला और भीतर मोटर की तार कटी हुई थी। वहीं चार किले दूर लगी दूसरी मोटर के अलावा पड़ोसी नछत्तर सिंह व सुखजिंदर सिंह के ट्यूबवेल की मोटरों की तारें भी कटी मिलीं। जांच-पड़ताल में किसानों ने गांव तसडोली निवासी रामदास पर चोरी का शक जताया। थाना पंजोखरा पुलिस ने रामदास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें