फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सरस्वती ही आध्यात्मिक ज्ञान की प्रदात्री : भद्रा भारती

विज्ञापन
छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को संगीतमयी श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास साध्वी भद्रा भारती ने मां सरस्वती प्रसंग के अंतर्गत ज्ञान, विद्या और अध्यात्म की विशेष व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती केवल सांसारिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान भी प्रदान करती हैं।
साध्वी भद्रा भारती ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि मां सरस्वती मनुष्य को परा और अपरा, दोनों विद्याएं प्रदान करती हैं। उन्होंने शिक्षा के वास्तविक महत्व को रेखांकित किया। साध्वी ने कहा कि वही विद्या सच्ची है, जो मनुष्य को कर्मों के बंधनों से मुक्त कर मोक्ष की ओर ले जाए। उन्होंने जीवन में गुरु की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी भद्रा भारती ने जोर देकर कहा कि सही विद्या, संस्कार और सच्चा ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक ब्रह्मज्ञानी सद्गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार, बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है।
यह कथा श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर सभा के प्रधान प्रमोद कुमार गर्ग, महासचिव सुधीर विन्दलस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें