फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश के सीजन में मच्छर बढ़े, निगम ने फोगिंग करने में नहीं दिखाई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन में मच्छर भी बढ़ गए हैं। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निगम ने लू चलने के साथ पड़ने वाली गर्मी में फोगिंग करने की शुरूआत की थी, मगर अब निगम की यह फुर्ती दिखाई नहीं दे रही है। निगम ने शहर में फोगिंग को लेकर कोई शेड्यूल भी नहीं बनाया है। बीते वर्ष में भी फोगिंग में देरी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी, वहीं, फोगिंग के लिए दवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी माह से 31 जुलाई तक डेंगू के चार केस आ चुके हैं। मलेरिया का कोई केस नहीं आया है। विभाग की ओर से 50 ब्रीडिंग चेकर टीम लारवा चेक करने के लिए कार्य कर रही हैं, इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 825 आशा वर्कर घर-घर जाकर लारवा चेक करने के साथ ही जागरूक भी कर रही हैं।


निगम का दायरा बड़ा, मशीन कम

शहर में कुल 20 वार्ड हैं। निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड के लिए एक मशीन रखी गई है। इसके साथ ही दो ऑटोमेटिक मशीन भी निगम के पास हैं। निगम के क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है, मगर निगम के पास मशीन कम हैं। बीते वर्षों में भी देखने में आया है कि निगम की ओर से शहर के सभी वार्ड में पूरे क्षेत्र में फोगिंग नहीं की जाती। इस वजह से कई पार्षद अपने खर्च पर भी फोगिंग करवाने पर मजबूर होते हैं।
विज्ञापन





निगम शेड्यूल बनाने में करता है देरी, बारिश में बढ़ी दिक्कत

निगम की ओर से किस वार्ड में कब और कैसे फोगिंग की जाएगी। इसका शेड्यूल तय करता है ताकि वार्ड के सभी क्षेत्र को कवर किया जा सके, लेकिन यह शेड्युल भी देरी से ही तय किया जाता है। इस बार भी अभी तक शेड्यूल बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। सभी 20 वार्डों में प्रत्येक सफाई दरोगा को एक-एक फोगिंग मशीन वार्ड अनुसार दी जाती है ताकि फोगिंग कार्यों में कोई भी बाधा न आए। जल्द ही फोगिंग का शेड्यूल तैयार करवाया जाएगा। फोगिंग करवाने के लिए भी तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

- सुशील कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें