फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1600 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मौसम में ठंडक के बाद भी शुक्रवार को सिटी के नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। शुक्रवार को अस्पताल में करीब 1600 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचे थे। यह आंकड़ा वैसे तो 1200 से लेकर 1300 तक रहता है लेकिन धुंध के बाद भी यह आंकड़ा बढ़ता दिखाई दिया जबकि शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के ऑपरेशन का दिन होता है। अन्यथा ओपीडी की संख्या 2000 से अधिक हो जाती। इधर बाल रोग विशेषज्ञ के पास भी सर्दी जुकाम और खांसी संबंधी 100 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। बीते मंगलवार को तो ओपीडी इतनी अधिक बढ़ गई थी कि बाल रोग विशेषज्ञ को अतिरिक्त चिकित्सक बुलाना पड़ गया था।
विज्ञापन

सांस संबंधी मरीजों की संख्या भी 100 से अधिक रही। इसके साथ ही बीपी और शुगर वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला। डॉ विशाल कालंवा ने बताया कि इन दिनों ठंड के कारण बुजुर्गों में जुकाम से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसलिए उन्हें सांस संबंधी समस्याएं अधिक होती है। ऐसे में बुजुर्गों का सर्दियों में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें