फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मानसून सिर पर... अब नालों की सफाई पर जागा प्रशासन

विज्ञापन
एसडीएम नालों की सफाई का निरीक्षण करते हुए। विभाग
विज्ञापन
एसडीएम दर्शन कुमार ने नालों की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। प्री-मानसून का समय निकल चुका है और मानसून सिर पर है, लेकिन जिला प्रशासन अब जागा है। शहर को जलभराव से बचाने के दावों के बीच सोमवार को एसडीएम दर्शन कुमार ने सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ ड्रेनों व नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनों की सफाई में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। प्री-मानसून की बारिश 25 जून के आसपास आ जाती है, वहीं मानसिक जून के आखिर में या देर हो तो जुलाई के पहले सप्ताह तक आ जाता है। अब फील्ड में अधिकारियाें को अभी भी विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश देने पड़ रहे हैं जबकि इस समय तक पूरा काम हो जाना चाहिए था।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर के आदेशानुसार, एसडीएम दर्शन कुमार ने हीरा नगर, अशोक विहार, जग्गी कॉलोनी, झांसा टागरी रोड निजामपुर, गीता नगरी और बलदेव नगर सहित शहर के कई संवेदनशील इलाकों का दौरा कर जमीनी हकीकत जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रथम चरण की सफाई कब की गई थी। अधिकारियों ने दावा किया कि पहले चरण का काम हो चुका है और मानसून से पहले सभी नालों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाद और खरपतवार हटाने का निर्देश

एसडीएम ने अधिकारियों को दो टूक लहजे में हिदायत दी कि नालों से निकाली गई गंदगी और गाद को सूखने के बाद तुरंत वहां से उठवाया जाए, ताकि वह दोबारा नालों में न गिरे। इसके साथ ही नालों के आसपास उगी झाड़ियों और खरपतवार को भी तुरंत साफ करने को कहा गया है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें