फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग

विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोग प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ब्राह्मण महासभा हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक खतौली गेट स्थित भगवान परशुराम गोशाला में आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और समाज की एकजुटता पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया। इसके साथ ही, बिहार में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए समाज ने इस घटना की सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया ने सभी ब्राह्मण संगठनों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी मजबूत करने के लिए एकता जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नंबरदार ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र कौशिक ने किया। बैठक में सतीश गौतम, तरसेम पाल शर्मा, एमपी शर्मा और नरेश गौड़ सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और भोजन प्रसाद के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें