फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी, कूड़ा गिराने पर होगी कार्रवाई

Fri, 12 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के अंबाला क्लब के बाहर सड़क पर फैला कचरा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान के लिए नगर निगम ने धरातल पर कार्य शुरू कर दिया है। निगम की ओर से शहर में ऐसे प्वाइंट को चिन्हित किया जा रहा है, जहां डंपिंग प्वाइंट होने पर कूड़ा फैल रहा है। अब निगम की ओर से ऐसे करीब 10 प्वाइंट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इन प्वाइंट पर कूड़ा न गिराया जाए, इसकी निगरानी के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। निगम की ओर से 25 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाना है।
अंबाला-अमृतसर हाइवे पर नई सब्जी मंडी के पास ज्यादा गंदगी फैलती है। यहां शेड बनाने के लिए नगर निगम की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से एनओसी ली जाएगी। नगर निगम की ओर से यहां पर शेड डालकर पक्का किया जाएगा और यहां कूड़े को अलग-अलग कर आगे भेजा जाएगा। इसके साथ ही यहां सीसीटीवी लगाकर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि यहां खुले में कोई कूड़ा न गिरा सके। यहां हाइवे पर सबसे ज्यादा गंदगी का माहौल रहता है। इसी तरह अंबाला क्लब के बाहर भी सीसीटीवी लगवाया जाएगा ताकि यहां भी लोग कूड़ा न गिरा सके।
विज्ञापन

बिना अनुमति होर्डिंग व पोस्टर लगाने पर भी होगी कार्रवाई
शहर में नगर निगम की बिना अनुमति के होर्डिंग व पोस्टर लगाने पर निगम कार्रवाई करने की तैयारी में है। निगम की ओर से ऐसे होर्डिंग व पोस्टर की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिन लोगों ने बिना अनुमति के शहर में होर्डिंग व पोस्टर लगा दिए। निगम इन लोगों को शोकॉज नोटिस देगा, अगर इन होर्डिंग व पोस्टर को नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निगम की ओर से राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में ऐसे 10 से 12 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां पर सीसीटीवी की निगरानी से कूड़ा गिराने वालों पर नजर रखी जाएगी। नई सब्जी मंडी के पास सड़क की साइड में भी शेड डालने के लिए एनएचएआई से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद यहां भी सीसीटीवी लगाया जाएगा।
दीपक सूरा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें