फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के लिए अस्पताल गए बंदी की जेब से मिला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए गए बंदी की जेब से केंद्रीय कारागार में वापसी के दौरान मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने कारागार उपाधीक्षक की शिकायत पर दुखेड़ी निवासी बंदी रामेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में डॉ. राजीव उपाधीक्षक जेल केंद्रीय कारागार अंबाला ने बताया कि 27 दिसंबर को हवालाती बंदी रामेश्वर को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल शहर में चौकी इंचार्ज भरत सिंह ईएसआई द्वारा ले जाया गया था। दोपहर को जब वह वापस आया तो ड्यूटी पर तैनात वार्डर महिमा सिंह ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान बंदी के अंडरवियर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। शिकायतकर्ता ने कहा कि बंदी को मेडिकल पर ले जाने वाले व वापस लाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से गहनता से पूछताछ करके उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें