अंबाला। केंद्रीय कारागार में हत्या के मामले में बंद हवालाती बंदी से तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद हुआ। इस शिकायत के बाद थाना बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में डॉ. राजीव कुमार उप-अधीक्षक केंद्रीय कारागार अंबाला ने बताया कि केंद्रीय कारागार अंबाला में हत्या के मामले में बंद हवालाती बंदी मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि हवालाती बंदी मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गांव नग्गल जिला अंबाला जोकि धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत कारागार की बैरक नंबर एक में बंद है। रविवार की शाम को बंद हवालाती बंदी मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत की गुप्त सूचना के आधार पर अचानक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बंदी के पास से एक की-पेड मोबाइल फोन मिला।