फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: मोबाइल पर लिखा मैं भगवान के चरणों में जा रहा हूं, 15 घंटे बाद तालाब में मिला लापता ध्रुव का शव

Sun, 01 Sep 2024 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस को शनिवार शिकायत देते हुए मृतक ध्रुव के भाई जतिन गुप्ता ने बताया कि उसका भाई शनिवार शाम 7 बजे से बिना कुछ बताए चला गया था। उसका फोन देखा तो उसमें लिखा हुआ था कि मैं भगवान के चरणों में जा रहा हूं।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के बोह गांव स्थित तालाब में रविवार सुबह 20 वर्षीय ध्रुव का शव मिला। परिजन एक दिन पहले लापता हुए ध्रुव की तलाश कर रहे थे। बड़े भाई ने जब घर में पड़ा ध्रुव का मोबाइल देखा तो उसमें लिखा था कि मैं भगवान के चरणों में जा रहा हूं। इसको लेकर पूरी रात परिजन इधर-उधर तलाश करते रहे। आखिर में महेश नगर थाने में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


गांव में बने तालाब के बाद चप्पल दिखी तो परिजनों ने डूबने की आशंका जताई थी। पुलिस ने गोताखोरों संग ध्रुव का शव निकाला। करीब 15 घंटे बाद मिले शव का फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाने के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आखिर ध्रुव ने यह कदम क्यूं उठाया।

पुलिस को शनिवार शिकायत देते हुए मृतक ध्रुव के भाई जतिन गुप्ता ने बताया कि उसका भाई शनिवार शाम 7 बजे से बिना कुछ बताए चला गया था। उसका फोन देखा तो उसमें लिखा हुआ था कि मैं भगवान के चरणों में जा रहा हूं। बताया जाता है कि मृतक के पिता अनिल कुमार ट्यूबवेल ऑपरेटर है। ध्रुव व जतिन गुप्ता दो ही भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें