फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले में 71 निजी स्कूलों का तीन माह से एमआईएस पोर्टल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आरटीई नियम के तहत सीट की संख्या एमआईएस पोर्टल पर न दर्शाने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। इन निजी स्कूलों का तीन महीने से निदेशालय की ओर से एमआईएस पोर्टल बंद किया गया है। अब यह निजी स्कूल न तो अपने स्कूलों में दाखिले कर पाए रहे हैं और न ही विभाग की ओर से इस पोर्टल को खोला गया है।
विज्ञापन

जिले में ऐसे 71 निजी स्कूलों पर निदेशालय ने कार्रवाई की थी, जबकि प्रदेश में 2802 निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद किए गए। वहीं, शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई पर फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने विभाग पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
शर्मा ने कहा कि विभाग के तानाशाही रवैये के कारण पिछले लगभग तीन महीनों से बच्चों का स्कूलों में प्रवेश नहीं हो पा रहे है। इससे न केवल बच्चों के शिक्षा के अधिकार का हनन हो रहा है, बल्कि विद्यालयों में असमंजस और अव्यवस्था का माहौल भी पैदा कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षाधिकारी सुधीर कालड़ा का कहना है कि निदेशालय ने निजी स्कूलों से सूचना मांगी है। जो स्कूल अपनी सूचना देंगे, उसी अनुसार निदेशालय की ओर से पोर्टल खोला जाएगा। निदेशालय की ओर से ही यह कार्रवाई की जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें