फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल में मारपीट से नाराज रेडियोग्राफर ने नहीं किए एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में तीन रेडियोग्राफर व सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुए झगड़े के बाद मारपीट मामले में रविवार रजिमेंट थाने में हुई सुनवाई बेनतीजा रही। पुलिस ने दो घंटे तक दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर जांच की।
आखिर में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों को सोमवार एक बार फिर सुनवाई के लिए बुलाया। ऐसे में मारपीट में घायल हुए तीनों रेडियोग्राफर ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष जताया। उनका कहना था कि आरोपी पर कार्रवाई की जगह बिठाकर सुनवाई की जा रही है। उधर, रेडियोग्राफरों ने शनिवार दोपहर बाद से रविवार तक कोई भी एक्स-रे नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मोहित, सज्जाद, अमित का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो एक्स-रे की सेवाएं सोमवार को भी बंद रहेंगी। रजिमेंट चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाने के बाद जांच की गई थी। दोनों पक्षों को सोमवार आने का समय दिया गया है। यह था पूरा मामला : 27 सितंबर को कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे करवाने को लेकर रेडियोग्राफर व सिक्योरिटी के बीच हाथापाई हो गई थी। इस बीच सिक्योरिटी गार्ड अमित ने तीन रेडियोग्राफर सज्जाद, अमित व मोहित पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। उस मामले में पीएमओ ने समझौता करवा दिया था। उसके 15 मिनट बाद डंडों से लैस पांच बदमाशों ने एक्स-रे रूम के बाहर तीनों रेडियोग्राफर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें