कैंट के नागरिक अस्पताल में अपने पैर के अंगूठे का एक्स-रे और सीटी स्कैन करवाने पहुंचे हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पूजा पेंटल सहित प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
मंत्री ने कहा मैंने इस अस्पताल के लिए जी-जान लगाई, लेकिन आपने इसे बर्बाद कर दिया। अंबाला में 500 केवी की एक्स-रे मशीन मैंने लगवाई थी, लेकिन वह भी बंद पड़ी हैं। एक्स-रे की रील नहीं है, एसी नहीं चल रहे, और मरम्मत का कोई इंतजाम नहीं किया गया। यह क्या तरीका है? उन्होंने आगे कहा मैं सभी खामियों की जांच करवाऊंगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश
मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) को फोन कर अस्पताल की स्थिति में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्स-रे कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।