फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिलाओं के लिए मददगार बन रही मेरी सहेली टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। त्योहारों को देखते हुए आरपीएफ की मेरी सहेली टीम को भी सचेत होने के निर्देश रेलवे ने दिए हैं। इन निर्देश का पालन के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम सक्रिय हो गई है। टीम में तैनात उप निरीक्षक कविता ने ट्रेन में अकेली सफर करने वाली महिलाओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर मौजूद महिला यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा के दे रही टिप्स : आरपीएफ की मेरी सहेली टीम सफर के दौरान पेश आने वाली समस्याओं की जानकारी भी महिला यात्रियों से ले रही हैं और इसके साथ ही उनकी परेशानियों के समाधान को लेकर टिप्स भी दे रही हैं। महिला यात्रियों को बताया जा रहा है कि अगर यात्रा के दौरान कभी भी कोई परेशानी होती है तो वो ट्रेन में तैनात सुरक्षा कर्मचारी को इसकी जानकारी तुरंत दें, अन्यथा रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें, इसके बाद आगामी रेलवे स्टेशन पर उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें