फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑल इंडिया इंटर-रेलवे हैंडबॉल में पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर-रेलवे हैंडबॉल में पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक - फोटो : ऑल इंडिया इंटर-रेलवे हैंडबॉल में पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
- महिला टीम ने भी हासिल किया कांस्य पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वाराणसी में 18वीं ऑल इंडिया इंटर-रेलवे हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें नॉर्दर्न रेलवे अंबाला मंडल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न रेलवे की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को हरा स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसमें खिलाड़ी अंबाला मंडल के हरविंदर सिंह (टीई) और मनप्रीत सिंह की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने आक्रामक खेल और तालमेल से पूरी प्रतियोगिता के दौरान टीम का दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

अंबाला मंडल की महिला खिलाड़ियों ने भी मान बढ़ाया है। नॉर्दर्न रेलवे की महिला टीम ने कड़े मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस टीम में दीपादेवी, मोनिका, दीपा और जस्सी ने शानदार खेल दिखाया। टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में कोच सचिन चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया, खेल अधिकारी कुलवंत सिंह और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मंडल का नाम रोशन किया। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए यह जीत नई ऊर्जा भरेगी।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें