अंबाला। होटल सिल्वर के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। होटल में कार्यरत महिला मैनेजर ने आरोपियों पर मानसिक उत्पीड़न और जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। मूल रूप से जालंधर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च को आरोपी होटल परिसर में अवैध रूप से शराब परोसने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर एक महिला ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। पीड़िता का आरोप है कि उसे लगातार नौकरी छोड़ने की धमकियां दी जा रही थीं। महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता धारा 351(3) अपनी पहचान छिपाकर आपराधिक धमकी देने के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद