गद्दी टिल्ला श्री गुरु गोरक्ष नाथ जी मठ द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में नेत्र जांच
अंबाला सिटी। शहर के गद्दी टिल्ला श्री गुरु गोरक्ष नाथ जी मठ (टिल्ला मंदिर) राम नगर, महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। मंगलवार शाम आठ बजे सबसे पहले मेहंदी रस्म और सत्संग किया।
इसके बाद बुधवार सुबह 7 से 8 बजे तक गुरुमंत्र दिया गया। सुबह 11 बजे तक शिव महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान देश के अलग अलग राज्यों से व विदेशों से भी संगत यहां पहुंची। वहीं सुबह करीब 4 बजे से ही मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। इसके बाद शाम 8 बजे से देर रात तक सत्संग किया गया। वहीं रात को चार पहर की पूजा भी की गई। 27 फरवरी को भी सुबह गुरू दीक्षा सुबह सात से आठ बजे तक दी जाएगी। इसके बाद गद्दी की रस्म सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। बुधवार की तरह वीरवार को भी यहां निशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में मरीजों को दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। ये जानकारी सेवादार नत्थाराम ने दी है।
गद्दी टिल्ला श्री गुरु गोरक्ष नाथ जी मठ (टिल्ला मंदिर) राम नगर, अंबाला शहर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। मंगलवार शाम आठ बजे सबसे पहले मेहंदी रस्म और सत्संग किया गया। इसके बाद बुधवार सुबह सात से आठ बजे तक गुरुमंत्र दिया गया। सुबह 11 बजे तक शिव महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान देश के अलग अलग राज्यों से व विदेशों से भी संगत यहां पहुंची। वहीं सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया।
इसके बाद शाम आठ बजे से देर रात तक सत्संग किया गया। वहीं, रात को चार पहर की पूजा भी की गई। 27 फरवरी को भी सुबह गुरु दीक्षा सुबह सात से आठ बजे तक दी जाएगी। इसके बाद गद्दी की रस्म सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। बुधवार की तरह वीरवार को भी यहां निशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में मरीजों को दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। ये जानकारी सेवादार नत्थाराम ने दी है।