फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संस्कार शिविर में जल संरक्षण के बताए उपाय

विज्ञापन
भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से आयोजित बाल संस्कार शिविर में मौजूद सदस्य और छात्र। प्रवक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से स्थानीय पब्लिक स्कूल में बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चरित्र निर्माण की जानकारी देने के साथ ही जल संरक्षण के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत गायत्री मंत्र के पाठ से हुई। शाखा अध्यक्ष अशोक कक्कड़ ने बच्चों के चरित्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला और बैंक प्रणाली सहित एटीएम के प्रयोग की जानकारी दी। इस दौरान सुनीता वर्मा ने हम होंगे कामयाब गीत से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने रामायण प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्कार संयोजक अनिल तनेजा ने गुरु-शिष्य संबंधों और अच्छी आदतों को अपनाने पर बल दिया। पर्यावरण संरक्षण पर ओपी बनमली ने पंचतत्वों की चर्चा की, जबकि वीके थापर ने जल संरक्षण के उपाय सिखाए। सुदेश करकरा ने मोबाइल के लाभ-हानि और दुष्परिणामों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें