फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर उपचुनाव : भाजपा में आवेदन प्रक्रिया पूरी, कांग्रेस में लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम में मेयर पद के उप चुनाव के लिए भाजपा ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। अभी तक कांग्रेस ने आवेदनों के लिए बैठक भी नहीं की है। जबकि मंगलवार से चुनाव के लिए विधिवत नामांकन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को आवेदन के लिए पहली बैठक होने की बात सामने आ रही है। अब पहली बैठक में कितने आवेदन आते हैं यह देखने वाली बात होगी। वहीं, भाजपा की तरफ से मेयर पद पर उपचुनाव लड़ने के लिए 21 आवेदकों ने दिलचस्पी दिखाई है, जबकि नगर परिषद अंबाला सदर में चेयरमैन पद के लिए चार से पांच आवेदन पार्टी के पास पहुंचे हैं।
आज या कल हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा
भाजपा में अंबाला शहर और अंबाला छावनी के लगाए चुनाव प्रभारी प्रमोद कौशिक ने बताया कि नगर निगम मेयर के उपचुनाव के लिए 21 आवेदन आए थे। इन नामों को प्रदेश की कोर कमेटी के समक्ष रखा है। सभी नामों पर चर्चा की गई है। मंगलवार या बुधवार को सूची आ सकती है। इसी तरह नगर परिषद अंबाला सदर में चेयरमैन पद के लिए भी चार से पांच आवेदन आएं हैं। वहीं, कांग्रेस में उम्मीदवार की अभी प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, हालांकि मंगलवार को कांग्रेस भवन अंबाला शहर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक रखी है। कांग्रेस ने अंबाला चुनाव के लिए डॉ. नवजोत कौर को प्रभारी बनाया है। यह बैठक अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह के नेतृत्व में होगी। इस बैठक में नगर निगम चुनाव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

टिकट के लिए ये हैं आवेदनकर्ता
शहर में नगर निगम मेयर पद के उपचुनाव के लिए वार्ड-8 से पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और मीडिया प्रवक्ता संजय शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष और वार्ड-16 से पार्षद हितेश जैन की पत्नी रितु जैन, मनोनीत पार्षद और अधिवक्ता संदीप सचदेवा की पत्नी सैलजा सचदेवा, पूर्व मेयर रमेश मल की पुत्रवधु वार्ड-7 से भाजपा पार्षद मोनिका मल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गानगर मंडल और पूर्व पार्षद हरीश शर्मा की पत्नी वनीता शर्मा, बलदेव नगर मंडल अध्यक्ष और वार्ड-तीन के पार्षद मनीष आनंद की पत्नी सलोनी आनंद ने आवेदन किया है।
इसी तरह पूर्व विधायक वीना छिब्बर की पुत्रवधू और वार्ड-6 की पार्षद अर्चना छिब्बर, भाजपा सह मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़ की पत्नी पूजा कक्कड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता नम्रता गौड़, पूर्व मंडल सचिव दिनेश सूद की पत्नी एवं वार्ड-20 की पार्षद प्रीति सूद, शहर मंडल अध्यक्ष अमन सूद की पत्नी शिवानी सूद, मंडल महामंत्री स्वर्ण सैनी की पत्नी बबीता सैनी, गुरप्रीत कौर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजबीर सिंह की पत्नी, मंडल महामंत्री राजेश विज की पत्नी शमा विज, सुषमा सूद और वीनू गर्ग ने आवेदन किया है।
कांग्रेस में भी चार से पांच बड़े चेहरे
शहर में मेयर चुनाव लड़ चुकीं अमिषा चावला, 2005 से 2020 तक पार्षद रहीं दर्शना मेहता का नाम भी शामिल हैं। वह नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता की माता हैं। नगर निगम की पार्षद मेघा इशू गोयल, विनोद धीमान की पत्नी रश्मि धीमान और मीना अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल
- 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी
- 18 फरवरी को स्क्रूटनी होगी।
- 19 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी।
- दो मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें