फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों के लिए आए माउजर और पब्जी वाली लिमा गन पटाखे

Sat, 18 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के गांधी मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीपावली पर इस बार कैंट और सिटी में 40 पटाखों की दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इस बार दुकानदार दिल्ली से ग्रीन पटाखे लेकर आए हैं। उम्मीद है कि इस बार दीपावली कम प्रदूषण वाली रहेगी। छावनी के गांधी मैदान में पटाखों के 18 स्टाल लग चुके हैं। इन स्टालों पर विभिन्न तरह के ग्रीन पटाखे आए हैं। यह पटाखे प्रदूषण रहित हैं, इसके अलावा पहली बार मार्केट में आई आई गत्ते की माउजर, पब्जी वाली लिमा गन और मारवेल हीरोज का गलब्स छाए हुए हैं। इस गन में तीन मिनट तक लगातार पटाखे चलेंगे। यह गन स्पेशल बच्चों के लिए आई हुई है और इस गन को बच्चे पसंद भी कर रहे हैं।

यमुनानगर से लाए पटाखे
स्टॉल संचालक मोहित गुलाटी ने बताया कि इस बार वह यमुनानगर से पटाखे लाए हैं। उनके पास बच्चों से लेकर बढ़ों के लिए ग्रीन पटाखे मिल रहे हैं और लोग इन्हें खरीद भी रहे हैं। उनके पास गत्ते की माउजर और गत्ते की ही पबजी वाली लिमा गन बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है, इसके साथ ही मारवेल हीरोज का गलब्स भी आया हुआ है। इस गलब्स में पटाखे लगे हुए हैं। जिसे हाथ में पहनकर पटाखे चलाते हैं इसकी कीमत 700 रुपये एक पीस, माउजर 300 रुपये की मिल रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार लिमागन 800 रुपये, फुलझड़ी 50 रुपये 250 रुपये, राकेट 200 रुपये से 900 रुपये, फुलझड़ी वाली अमरेला 200 रुपये, कॉक ब्रांड 15 रूपये, बुलेट बम 10 पीस, 70 रुपये डिब्बा, मिट्टी के अनार 200 रुपये से 1 हजार रुपये, कंडील 20 रुपयेे, 10 पीस का चकरी का बॉक्स 80 रुपये से 600 रुपये, लड़ी वाली लार 100 बम से 10 हजार बम पांच हजार रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

छावनी के गांधी मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल।संवाद

छावनी के गांधी मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल।संवाद

छावनी के गांधी मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल।संवाद

छावनी के गांधी मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल।संवाद

छावनी के गांधी मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें