फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणित के सवालों ने उलझाया, सामान्य ज्ञान रहा आसान

विज्ञापन
संदीप अभ्य​र्थी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीईटी की परीक्षा केा अभ्यार्थियों ने आसान बताया। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा अधिक कठिन नहीं थी। सामान्य ज्ञान से लेकर अन्य विषय के प्रश्न आसान थे। मगर गणित के सवालों के कारण समय अधिक लगा। परीक्षा में हरियाणा का इतिहास, ईमेल, डॉटा संग्रह सहित शिखर सम्मेलन के भी प्रश्न पूछे गए। वहीं युवा लेखक पुरस्कार संबंधित अन्य कई प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना से संबंधित भी प्रश्न पूछे गए थे। पहले चरण की परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यार्थी इंटरनेट पर सवालों के जवाब खोजते हुए नजर आए। परीक्षा देने के लिए कई अभ्यार्थी ऐसे थे जो दिव्यांग होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे थे।
विज्ञापन




गणित के सवालों में लगा समय
अंबाला के होली गांव से रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उनकी परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। संदीप ने बताया कि गणित के ही सवालों में थोड़ा समय लगा था। मगर इसके अलावा अन्य सवालों पर कोई परेशानी नहीं हुई। दिव्यांग होने के बावजूद भी वे परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।


मध्यम स्तर की थी परीक्षा
सेक्टर सात निवासी आकर्षित ने बताया कि उन्हें रिजनिंग व गणित में थोड़ा समय लगा। मगर इसके बाद भी उन्होंने सभी प्रश्न के उत्तर भरे हैं। उन्होंने कहा कि वे दो वर्ष से परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

संदीप अभ्यर्थी। संवाद

संदीप अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें