फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी की दुकानों से सजे बाजार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए शुरू की तैयारी

विज्ञापन
दुकान पर राखी के धागे देखती महिला। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन में 9 दिन का शेष बचे हैं। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधने की तैयारी शुरू कर दी है। जो भाई घर से दूर रह रहे हैं, उनके लिए बहनें बाजार से आकर्षक राखियां खरीदकर स्पीड पोस्ट या कुरियर के माध्यम से भाई के पते पर भेजनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बता दें रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। दुकानदारों ने बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार बाजार में विभिन्न ब्रांड की राखियां दुकानदार लेकर आए हैं। राम बाजार दुकानदार दीपक ने बताया कि बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इसमें चांदी की वीर लिखी राखी 500 रुपये, लाइट वाली राखी 20 से 50 रुपये, लट्टू वाली राखी 150 रुपये, बैटमैन ओर हल्क की राखी 150 रुपये, भाभियों की लुम्बा राखी 20 से लेकर 350 तक, कुंदन धागा 10 रुपये से लेकर 100 तक बिक रहा है। वहीं स्टोन और कंगना राखी भी महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं। उसने बताया कि भैया भाभी जोड़ा राखी, भाई-भाभी सा लिखी राखी, चूड़ा राखी, कुंदन कड़ा राखी, कलकत्ता डिजाइन, कपल राखियां, लुम्बा, कड़े, फैंसी और आकर्षक डोरे, डायमंड, कुंदन, ग्रीटिंग्स कार्ड और पूजन थालियां के साथ ही बहुत सारी राखियां बाजार में बिक्री के लिए आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें