फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, पारा 30 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
बुधवार की सुबह अंबाला में धूप ​खिली रही दोपहर को अचानक आसमान में बादल छा गए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कई दिनों से मौसम करवट बदल रहा है। धूप निकलने के साथ ही बादल छा रहे हैं। बुधवार को भी दिन में बादल निकलने के साथ-साथ धूप निकली। बादल छाने के बाद भी दिन में गर्मी का अहसास हुआ। शाम को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। वहीं, मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस बार फरवरी माह में बारिश भी कम ही हुई है और ठंड ने भी असर नहीं दिखाया है। इससे फरवरी में मार्च जैसा मौसम बदल रहा है।
मार्च तक परिवर्तनशील रह सकता है मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पहली मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से पहली मार्च के दौरान हवा और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें