फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना की दुकान से व्रत का सामान खरीद रहा था मानव, स्कूली छात्र ने चाकू घोंप की हत्या

विज्ञापन
Manav was buying fasting items from Kareena's shop, the school student stabbed to death - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रंजिश के चलते स्कूल छात्र ने प्रेम नगर में किराना की दुकान पर नवरात्र व्रत का सामान खरीदने आए 21 वर्षीय युवक मानव उर्फ उज्जवल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि हमलावर स्कूल की यूनिफार्म में था और उसके साथ एक साथी और भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी दसवीं के छात्र हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को मानव उर्फ उज्जवल व्रत का सामान लेने के लिए प्रेम नगर में किराना की दुकान पर आया था। जैसे ही वह सामान लेकर वापस दुकान से निकला तो पीछे से आए एक युवक ने मानव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में मानव गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में वह दुकान पर ही बैठ गया। इसके बाद दुकानदार ने लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
जब तक एंबुलेंस मरीज को लेकर चंडीगढ़ पहुंचती, तब तक युवक की स्थिति खराब हो गई उसे सदोपुर के पास स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मानव उर्फ उज्जवल के परिजनों को लगी तो घर में मातम पसर गया। अस्पताल में उपचाराधीन पिता को भी मानव की मौत के बाद अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर लाया गया है। परिजनों के अनुसार उज्जवल एक नामी कंपनी के अंडर गारमेंट्स शोरूम में नौकरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राम कुमार, बलदेव नगर एसएचओ बलबीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक युवक की बहन के साथ पढ़ते थे आरोपी, मामा की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज
बलदेव नगर थाना में दर्ज शिकायत में मृतक के मामा ने बताया कि उज्ज्वल उर्फ मानव की बहन राजकीय स्कूल प्रेमनगर में पढ़ाई करती है, जहां आरोपी युवक भी पढ़ते हैं। बताया कि आरोपियों ने मानव की बहन के साथ अभद्रता की थी, जिसके बाद मानव ने आरोपी युवकों को समझाने का प्रयास किया था। तभी से ही आरोपी युवक मानव के साथ रंजिश रखते थे और सोमवार को हत्या कर दी। मृतक के मामा की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इससे पहले हुए हमले के बाद कैंट में रहने लगा था मानव
जानकारी के अनुसार मानव पर इससे पहले भी आरोपियों ने हमला किया था। घटना के बाद मानव कैंट में अपनी मामी के घर रहने लगा था, जहां पर उसने काम भी शुरू कर दिया था। मगर, जब उसके पिता अनिल कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो वह जिद कर वापस अंबाला शहर अपने घर आ गया और शोरूम में काम करने लगा। साथ ही पिता का ख्याल रखने लगा।
दो बार फेल हो चुके हैं आरोपी युवक
अंबाला सिटी। मानव उर्फ उज्जवल की हत्या मामले में जिन युवकों का शुरुआती जांच में नाम सामने आ रहा है। वह दोनों युवक ही राजकीय स्कूल प्रेमनगर के बताए जा रहे हैं और दोनों ही युवक दसवीं के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिछले दो साल से लगातार नौवीं कक्षा में फेल हो रहे थे, लेकिन पिछले साल परीक्षा न होने के कारण सरकार के आदेशानुसार सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया। ऐसे में दोनों छात्र नौवीं कक्षा से दसवीं कक्षा में गए थे। सोमवार को दोनों छात्र दसवीं कक्षा के सेट की परीक्षा में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। करीब 11 बजे परीक्षा खत्म हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Manav was buying fasting items from Kareena's shop, the school student stabbed to death- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें