फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जॉर्जिया से डिपोर्ट बदमाश वेंकट गर्ग का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
हरबिलास हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी वेंकट गर्ग
विज्ञापन
- 12 दिन के रिमांड में हुआ था आरोपी के नाम का खुलासा, गुरुग्राम के फर्जी पते पर तैयार हुआ था पासपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जनवरी 2025 में हुए हरबिलास हत्याकांड के मुख्य आरोपी व जॉर्जिया से डिपोर्ट कर लाए गए इनामी बदमाश वेंकट गर्ग से रिमांड में एक अन्य आरोपी का खुलासा हुआ है। एसटीएफ अंबाला ने यमुनानगर निवासी राकेश को काबू किया है। राकेश ने वेंकट गर्ग का फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी। वेंकट जॉर्जिया भागने से पहले राकेश के संपर्क में था। वहीं, एसटीएफ अंबाला की जांच में सामने आया था कि वेंकट गर्ग 10 दिसंबर 2024 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फर्जी पासपोर्ट के सहारे संयुक्त अरब अमीरात भागा था। इसके बाद 26 जनवरी 2025 को वह जॉर्जिया पहुंच गया था। वेंकट ने ही हरबिलास हत्याकांड का पूरा खेल रचा था।
विज्ञापन


गुरुग्राम के पते पर बना था फर्जी पासपोर्ट

एसटीएफ की जांच में सामने आया था कि वेंकट गर्ग ने गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स का फर्जी पता देकर पासपोर्ट हासिल किया था। इस धोखाधड़ी को लेकर नारायणगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एसटीएफ की सिफारिश पर 4 फरवरी 2025 को उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। अदालत से 6 ओपन-डेटेड अरेस्ट वारंट हासिल करने के साथ ही उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से इनपुट मिलते ही जॉर्जिया में उसकी मौजूदगी का पता चला और तुरंत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें