फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मुख्य सप्लायर नारायणगढ़ के लायलपुर गांव निवासी पुनीत कुमार को सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की टीम ने 20 जून को गाड़ी से अवैध हथियारों के साथ नगला राजपूताना के पास से अभिजीत उर्फ अभी को काबू व एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ था। संवाद
विज्ञापन



फैक्टरी में चोरी का आरोपी काबू
अंबाला। लोहगढ़ फैक्टरी से एल्युमीनियम का सामान चोरी करने वाले आरोपी रविदास माजरी गांव निवासी मोनू को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर कमाए गए 15 हजार 500 की नकदी व वारदात में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की है। सहायक उप-निरीक्षक दर्शन लाल ने बताया कि कैथ माजरी के रहने वाले आशु कुमार ने 6 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 जून को आरोपी मोनू ने लोहगढ़ फैक्टरी से एल्युमीनियम का सामान चोरी किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोनू नशे का आदी है और उसने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस चोरी को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना बलदेव नगर और पंजोखरा साहिब में चोरी के मामले दर्ज हैं। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें