फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 172 ग्राम अफीम संग पकड़ा एसएचओ महेशनगर का ड्राइवर सिपाही, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएचओ महेशनगर का ड्राइवर कांस्टेबल प्रवीण कुमार देहरादून में 172 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया है। उसके साथ कार में सवार यमुनानगर के संदीप कुमार से 186 ग्राम, राजेश कुमार से 182 ग्राम और कुरुक्षेत्र के धर्मबीर चौधरी से 188 ग्राम यानी कुल 728 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। लॉकडाउन में आलाधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर वह बिना विभाग को बताए देहरादून गया था और इसके लिए फर्जी पास का भी इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

थाने का मुहर लगा पास इलाके में मान्य न होने के कारण चेकिंग कर रही पुलिस को शक हुआ। कड़क रवैया इख्तियार करते ही चारों ने सच उगल दिया। कोर्ट के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रवीण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पूछताछ में स्पष्ट होगा कि उसने पास कहां से और कैसे बनाया? इससे पहले भी अंबाला में सजायाफ्ता पुलिस कर्मी से नशा पकड़ा जा चुका है।
यूं पकड़ में आए : खेराई गांव के पास काली कार के चालक संदीप के साथ सीट पर बैठे प्रवीण ने जब महेश नगर थाने से जारी पास दिखाया जोकि टिहरी गढ़वाल में मान्य नहीं था। चार सवारियां भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रही थीं। इस पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। सभी ने माना कि उन्हें अफीम की लत है, इसलिए आए थे। करीब एक घंटा पूर्व उन्होंने जितेंद्र नामक व्यक्ति से अपने लिए अफीम खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें