फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की पत्नी व बेटी बीमार, जांच के लिए भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की दिक्कत अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। अब ठरवा निवासी कोरोना संक्रमित की पत्नी और बेटी की भी तबीयत बिगड़ने लगी है। बुधवार को ज्यादा बुखार और अन्य लक्षणों के चलते दोनों मां-बेटी को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल किया। आइसोलेट करने के बाद दोनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। विभाग को उनकी सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सके। बता दें कि डायलिसिस के मरीज ठरवा निवासी को छावनी के नागरिक अस्पताल से तबीयत बिगड़ने पर चंडीगढ़ सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां जांच में पाया गया कि वह कोरोना का संक्रमित था। तभी से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था। संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के बाद पूरे गांव में कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस बीच उसकी पत्नी व बेटी की बिगड़ी तबीयत ने विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें