फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौ करोड़ में बनना था महावीर पार्क, अफसरों ने 18 करोड़ तक पहुंचाया बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के प्रतिष्ठित महावीर पार्क सुंदरीकरण का काम वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। यह परियोजना 9 करोड़ रुपये के बजट में पूरी होनी थी लेकिन आठ साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। यहां तक कि परियोजना की लागत 18 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार नौरंगराय तालाब में नगर निगम अफसरों ने 11.29 करोड़ रुपये की इस परियोजना को पहले 18 फिर 32 करोड़ रुपये के बजट तक पहुंचा दिया। हालांकि इसकी स्वीकृति नहीं मिली और बाद में 93 लाख रुपये से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। यहां भी काम अभी तक अधूरा है। शहर विधायक ने भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप : इस मामले में 5 मई को शहर विधायक निर्मल सिंह ने एसीबी महानिदेशक को शिकायत देते हुए शहर में भगवान नौरंगराय तालाब और महावीर पार्क के दस वर्षों से चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने शिकायत में कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पादन की स्थिति पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग, मापदंडों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें