अंबाला छावनी के कैलाश हाथीखाना मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर पूजन करते हुए। संवाद
- प्राचीन कैलाश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के हाथीखाना प्राचीन कैलाश मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। उत्सव की शुरुआत श्रीश्री 108 महंत मनमोहन दास महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई।
उन्होंने मंदिर के संस्थापक लायलपुर वाले श्रीश्री 1008 महंत जय राम दास महाराज, श्रीश्री 108 महंत केशो दास और श्रीश्री 108 महंत काशी दास की समाधियों तथा मूर्तियों का विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर में भक्तों के के लिए टिक्की के स्टॉल लगाए गए थे। जहां लोगों ने इसका आनंद लिया। इसके साथ ही दिनभर चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अंबाला छावनी के कैलाश हाथीखाना मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर पूजन करते हुए। संवाद