संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पर्व एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी पर्व को समर्पित महान पांच दिवसीय समागम का आयोजन पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में किया गया। समागम के चौथे दिन बीबी जसकरन कौर मस्कीन शाहबाद वालों ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
शुक्रवार को भाई जगतार सिंह खरड वाले कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष बीबी स्वर्ण कौर ने गुरु चरणों में माथा टेका। उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु की बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया, तत्पश्चात पहुंचे हुए रागी सिंहों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कुलजीत सिंह बेदी, बीएस बिंद्रा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह मछोडा, नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर, परमजीत सिंह पम्मी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोविंद नगर के सचिव प्रीतपाल सिंह, गुरुद्वारा पालम विहार के प्रधान जसवंत सिंह भाटिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड के प्रधान सर्बजीत सिंह जोहर, गुरुद्वारा डिफेंस कॉलोनी से कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह सेठी व अन्य मौजूद रहे।