फुल ऑटोमेटिक थ्री प्लाई मास्क मेकिंग मशीन के नाम पर दयाल बाग निवासी वैभव मित्तल के साथ धोखाधड़ी हो गई। इसकी शिकायत उसने थाना महेशनगर में दर्ज करवाई है। शिकायत में वैभव मित्तल ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने पर थ्री मास्क प्लाई के लिए इंडिया मार्ट पर सर्च किया था। इस दौरान एक कंपनी ने अमेरिका व यूरोप आदि में करोड़ों की मशीनें भेजने की बात हुई थी।
इस दौरान वैभव ने अपने साथियों को मानेसर भेजा। जहां पर उन्होंने 17 लाख 50 हजार रुपये की मशीन पसंद की। साथ ही मशीन की आधी पेमेंट करीब 9 लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद एक बार फिर कंपनी मालिकों ने 10 मई को 3 लाख रुपये की मांग की। जब कई बार फोन पर बात की तब जाकर 9 जून को उनके पास मशीन पहुंची। इसके बाद जब मशीन नहीं चली तो कंपनी संचालकों को इस बारे में जानकारी दी।
इसके बाद कंपनी संचालकों ने इंजीनियर भेजा। वह डेढ़ माह बाद भी मशीन को ठीक नहीं कर सका। इस दौरान वैभव ने कहा कि करीब 15 लाख 30 हजार रुपये मशीन के और 11 लाख रुपये इंजीनियर के रहने व अन्य सामान के खर्च हुए हैं। पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।