फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि में किया जान डालने का काम : असीम

विज्ञापन
अंबाला शहर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते विधायक असीम गोयल व अन्य। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
विश्वकर्मा मंदिर कैथ माजरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। उन्होंने झंडी दिखाकर भव्य शोभा यात्रा को रवाना भी किया। विधायक ने मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक गोयल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण का संदेश दिया है। जीवन भी हमेशा निर्माण से आगे बढ़ता है। भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि में जान डालने का काम किया है। मेहनत और निर्माण के नाते देश को पुन: विश्व गुरु बनाने का काम किया जा सकता है, यही संदेश भगवान विश्वकर्मा ने दिया था।
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने हॉल के निर्माण का जो भी कार्य शेष है, उसे जल्द पूरा करवाने का काम किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा मंदिर कैथ माजरी सभा के प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि हर वर्ष यहां से शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। वीरवार को 54वीं शोभा यात्रा आयोजित की गई। यह शोभा यात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई कोर्ट रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके पर बचना राम धीमान, मुनी लाल धीमान, मोहन लाल, विधि चंद, गगन धीमान, रचना धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें