फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रुपयों से भरा बैग देने का झांसा दे लूटा मोबाइल और आभूषण

Tue, 10 Feb 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। ये ठग पहले मदद या मोटे मुनाफे का लालच देते हैं और फिर झांसे में लेकर कीमती आभूषण उतरवा लेते हैं।
विज्ञापन

एक माह में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है। सिटी के अग्रसेन चौक के पास दो युवकों ने कोर्ट से चपरासी पद से रिटायर्ड महिला कैलाश देवी से लाखों के आभूषण ठग लिए।
शातिर ने 8 फरवरी की शाम वारदात को अंजाम दिया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने महिला कैलाश देवी की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इलाके के सीसीटीवी में खंगालने की शुरू कर दिए।
विज्ञापन

मोती नगर निवासी कैलाश देवी ने पुलिस को बताया कि वह अंबाला कोर्ट से चपरासी के पद से सेवानिवृत्त हैं। रविवार शाम 5:30 बजे वह अपनी बहन के घर महेश नगर से लौट रही थीं। जब वह अग्रसेन चौक पर बस से उतरीं तो दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि उनके बैग में दो लाख रुपये हैं और वह इसे आपस में बांटना चाहते हैं।
बहला-फुसलाकर वह ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन मीरा चौक ले गए थे। वहां से पैदल चलते हुए वह मोहन बेकरी के निकट पेट्रोल पंप के समीप मुन्ना चाप की रेहड़ी के पास पहुंचे।
सुनसान जगह देखकर ठगों ने पैसों का लालच देकर 8 ग्राम की सोने की चेन, 4 ग्राम की बालियां और 3 ग्राम की अंगूठी यानी 1.46 लाख के आभूषण उतवा लिए व चार हजार का मोबाइल फोन भी ले लिया। आरोपियों ने महिला को बैग थमाकर अपने साथी के साथ कुछ ही मिनटों में वापस आने का बहाना कर रफूचक्कर हो गया। काफी देर इंतजार के बाद जब महिला घर पहुंची व बैग की तलाशी ली तो उसमें केवल चॉकलेट और रुमाल मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें