फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीएससी सेंटर का ताला तोड़ गल्ले से नकदी समेटी, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
अंबाला सिटी के घेल रोड ​स्थित दुकान में घुसता चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध चोर । सोशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में बेखौफ घूम रहे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस गश्त के दावों के बीच शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने घेल रोड स्थित करमन सीएससी सेंटर को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर भाग गए। वारदात की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय जब सेंटर पर कोई मौजूद नहीं था, तभी चोर वहां पहुंचा। उसने पलक झपकते ही दुकान का ताला तोड़ा। गल्ले से पूरी नकदी समेटने के बाद आरोपी भाग गया। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में रोष और दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार करमन ने पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से चोरी की जानकारी मिली है। शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुनीता, प्रभारी,सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें