फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से फेवीकोल लेकर निकला था ट्रक, यूपी में शराब तस्करी में पकड़ा गया, 12.87 लाख का माल भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस ट्रक में पिडीलाइट कंपनी का लाखों रुपये का माल लोड कर बिहार भेजा गया, वह उत्तरप्रदेश में शराब तस्करी में पकड़ा गया। ट्रक में शराब लोड करने के लिए चालक ने बीच रास्ते में कंपनी का 12.87 लाख का माल भी गायब कर दिया। पोल खुलने के बाद अब कंपनी की ओर से ट्रक चालक के साथ साथ मालिक व ब्रोकर के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने अभी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पड़ाव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलदेव नगर के न्यूज प्रताप नगर में रहने वाले प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सीजे डार्सल लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर प्रबंधक कार्यरत हैं। तीन मार्च 2020 को कंपनी ने दुखेड़ी स्थित पिडीलाइट फेविकोल कंपनी के गोदाम से माल बिहार के मुज्जफरपुर भेजने के लिए चंडीगढ़ की पॉलीवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक ट्रक नंबर एचआर 46 बी 0063 किराये पर लिया था। इस ट्रक पर कैथल के सीवन का धर्मपाल राणा बतौर चालक कार्यरत था। जबकि ट्रक मालिक का नाम सुनील कुमार है। प्रताप ने बताया कि तीन मार्च को उन्होंने गोदाम से ट्रक में 1133 डिब्बे लोड करवाए थे। पांच दिन बाद यानी आठ मार्च को इस माल की डिलीवरी मुज्जफरपुर में होनी थी। माल बिहार पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रोपराइटर नरेश कुमार उर्फ मोनू, ट्रक चालक धर्मपाल व मालिक सुनील कुमार की थी।
दो दिन बाद घर पर मिला ट्रक चालक
प्रताप ने बताया कि तय दिन पर धर्मपाल ट्रक लेकर निकल गया। दो दिन बाद जब उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह गाड़ी के साथ नहीं गया है। मालिक सुनील ने दूसरा ड्राइवर गाड़ी लेकर भेजा है। तब प्रताप ने मालिक सुनील से बात की तो उसने भी यही जवाब दिया। तब सुनील ने प्रताप को उस ड्राइवर का नंबर भेज दिया। परिवादी ने बताया कि नंबर डायल करने पर किसी पाल का नाम आया। बातचीत करने पर उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर मुरादाबाद पहुंच गया है। हालांकि चालक गाड़ी नंबर नहीं बता पाया। प्रताप को उसकी नीयत पर शक हो गया। उसने तुरंत ब्रोकर नरेश कुमार को फोन किया। जिसके बाद कंपनी के जिरकपुर मैनेजर को नरेश कुमार के पास भेजा गया। नरेश ने तुरंत सुनील को बुलाकर गाड़ी की लोकेशन के बारे में पूछा। नौ मार्च 2020 को नरेश का फोन आया कि जिस ट्रक में पिडीलाइट का माल लोड था वह तो देवरिया के लार थाने में शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। परिवादी का आरोप है कि बीच रास्ते में ही गाड़ी में शराब लोड की गई। इसके लिए सीधे तौर पर चालक धर्मपाल व मालिक सुनील कुमार को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन

ट्रक से लाखों रूपये का माल भी गायब
शराब तस्करी में पकड़े गए ट्रक से लाखों रुपये का माल भी गायब हो गया। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी ने 81 हजार 848 रुपये कीमत के डॉक्टर एफएक्स पीडीप्रूफ एलडब्ल्यू के दस लीटर के 110 ड्रम, पांच लाख 60 हजार 608 रुपये कीमत की फेविकोल एक लीटर की 127 पेटी, तीन लाख 83 हाजर 12 रुपये कीमत की फेविकोल आधा लीटर की 193 पेटी गायब होने की बात कही। इसी तरह फेविकोल की तीन किलोग्राम की 133 पेटी जिसकी कीमत दो लाख 61 हजार 587 रुपये है वह भी गायब है। गाड़ी से कुल 12 लाख 87 हजार 55 रुपये का माल चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें