फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह हल्की बारिश, दोपहर को उमसभरी गर्मी ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में सुबह से दोपहर तक कुछ जगहों पर रूक-रूककर हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे दोपहर तक मौसम में ठंडक रही। दोपहर से लेकर शाम तक उमस के कारण गर्मी बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवा राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 19 से 21 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने के आसार हैं। इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवा लगातार आने की संभावना से दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उत्तरी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें