फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लिपिक के निलंबन पर पांचवें दिन भी जारी रहा बिजली कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सब डिविजन नंबर दो पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की सब डिवीजन नंबर 2 में एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर गुरविंदर लिपिक के निलंबन के विरोध में लगातार पांचवें दिन 2 घंटे का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान ने कहा कि वीरवार शाम को एसडीओ द्वारा सब यूनिट को इस मसले पर बातचीत के लिए बुलाया गया था। एसडीओ से बैठक के लिए सब यूनिट के पदाधिकारी गए, लेकिन एसडीओ द्वारा समस्या का हल निकालने के बजाय धरने को असंवैधानिक बताया गया।
विज्ञापन


आवाज दबाने की कोशिश
सर्कल सचिव टीएस और एडहॉक कमेटी सदस्य अजय सैनी ने बताया कि एसडीओ ने पत्र और कार्यवाही करने की धमकी देकर यूनियन की आवाज दबाने की कोशिश की है। अधिकारी द्वारा ऐसे नाजुक हालात में इस तरह का व्यवहार करना कर्मचारी विरोधी सोच और कार्यशैली को दिखाता है, जबकि रविवार को बिना जांच के गलत तरीके से गुरविंदर, जो जवाबदेही में सबसे निचले पायदान पर है, उसको निलंबित किया गया।

अड़ियन रवैये की निंदा
सर्कल सचिव राज कुमार ने अपने अभिभाषण में बताया कि कहीं न कहीं अधिकारियों को भी पता है, इस प्रदर्शन के माध्यम से एसडीओ नंबर 2 द्वारा की गई गलतियां सामने आ सकती हैं। इसलिए ऐसा व्यवहार कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है। यूनियन ने अधिकारी के अड़ियल रवैये की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें