फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मल्टी लेवल पार्किंग में लिफ्ट का टेंडर रद

विज्ञापन
सदर क्षेत्र में निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग। संवाद।
विज्ञापन
अंबाला। मल्टी लेवल पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट का टेंडर रद हो गया है। मुख्यालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण ये कार्रवाई हुई है। इसलिए नगर परिषद सदर ने नए सिरे से टेंडर को लगाने की तैयारी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार टेंडर के संबंध में दो दिन पहले मुख्यालय स्तर पर विभागीय और नप अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान दो ठेकेदार भी मौजूद रहे, जोकि अधिकारियों से पूछे प्रश्नों पर खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने टेंडर के संबंध में जो दस्तावेज पेश किए थे, उसमें भी कुछ खामियां मिली।
इसलिए अब मुख्यालय स्तर पर यह फैसला किया गया है कि लिफ्ट के टेंडर के लिए उन नामी कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो इस कार्य में माहिर हैं। उनका पिछला रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। इसके बाद ही टेंडर को फाइनल किया जाएगा। नप अधिकारियों ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग में चार लिफ्ट लगाई जानी हैं। इसमें दो वाहनों के लिए और दो लोगों के लिए ताकि पार्किंग में आने के लिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

18.37 करोड़ में तैयार हुई पार्किंग

छावनी के सदर क्षेत्र में लगभग 18.37 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में 300 गाड़ियां खड़ीं हो सकेंगी। इसका निर्माण कार्य 2018 में शुरू किया था।
यह है योजना
मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने के बाद भारी वाहन व कार आदि बाजारों में नहीं जा पाएंगे। इसके लिए छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग के लिए सड़कों पर चिह्न भी लगाए हैं। वहीं सदर बाजार में आने वाले वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग के पास रोका जाएगा। यहां कार खड़ी करने के बाद लोग ई-रिक्शा से बाजार में आवागमन कर सकेंगे।
वर्जन
मल्टीलेवल पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट को लेकर मुख्यालय स्तर पर बैठक हुई थी। बैठक में निर्देश मिले हैं कि नामी कंपनी को इसका टेंडर दिया जाए, जिससे कि आगे कोई परेशानी न हो। इसलिए नए सिरे से टेंडर लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

सतेंद्र सिवाच, प्रशासक, नप सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें