फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पटरी पर लाैटी जिंदगी, सभी सेवाएं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद स्थितियां सामान्य हो रही हैं। इसके बाद की तनावपूर्ण स्थिति भी सामान्य नजर आई। लोग बाजार में देर तक सामान खरीदते नजर आए। हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन भी सामान्य की तरह रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा अमृतसर की ओर चलने वाली ट्रेनें भी सामान्य की तरह चलती नजर आईं। हालांकि इन पर एक दिन पहले रोक लगाने के कुछ ही घंटे बाद सुचारू कर दिया था। जिले के शिक्षण संस्थान भी मंगलवार से सामान्य की तरह खुलने लगेंगे। इसके अलावा पूर्व में टाली गई लोक अदालत की नई तारीख पर विचार चल रहा है।
शनिवार को सुरक्षा कारणों से ट्रेनों को रविवार को उजाला होने के बाद संचालित किया गया। वहीं ट्रेनों के देरी से अवश्य चलीं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। उन्हें घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इसी प्रकार रोडवेज ने 20 बसों को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा। सोमवार से रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने रविवार को लोगों को ब्लैक आउट से राहत दे दी। अब बाजार, दुकानें सामान्य की तरह ही खुलेंगे। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात्रि के समय जेनरेटर या इन्वर्टर से बाहर की लाइट न जलाएं। घर के भीतर की लाइट जला सकते हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि ड्रोन उड़ाना वर्जित है और ऐसा करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छावनी स्टेशन पर नजर आने लगी भीड़


अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाले लोगों की भीड़ पहले की तुलना में अधिक दिखाई दे रही है। जहां पहले रोजाना 1500 से दो हजार के बीच लोग कैंट स्टेशन पर आते थे। अब इनकी संख्या आठ से 10 हजार तक पहुंच गई है। इनमें पंजाब और हिमाचल से आने वाले श्रमिकों की संख्या काफी अधिक है जो सुबह-सवेरे ही स्टेशन पर आकर डेरा डाल लेते हैं और रात तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहते हैं।



स्टेशन पर नहीं दिखा सहायता बूथ



अंबाला कैंट स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। न तो यात्रियों को जानकारी देने के लिए सहायता बूथ लगाया है और न ही श्रमिकों के आराम के लिए कोई टेंट आदि का प्रबंध किया गया है। मजबूरन श्रमिकों सहित अन्य यात्रियों को अनारक्षित टिकट घर के बाहर डेरा डालना पड़ रहा है।



देरी से चलने वाली ट्रेनें



अमृतसर से चलने वाली ट्रेनों को रात की बजाए उजाले में रवाना किया गया। इसमें ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को देर रात दो बजे की बजाए सुबह आठ बजे रवाना किया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14632 देहरादून एक्सप्रेस को सुबह 5:30 बजे, 04652 जयनगर क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे, 22424 गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस को दो घंटे, 12716 सचखंड एक्सप्रेस को 30 मिनट, 12014 शताब्दी रद्द, 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस सुबह सुबह छह बजे, 12484 सुबह 6:30 बजे संचालन किया गया।



जम्मू से प्रभावित रहा संचालन



ब्लैक आउट का असर कटरा और जम्मू स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों पर भी नजर आया। सुरक्षा कारणों से ट्रेन नंबर 22478 वंदे भारत एक्सप्रेस को सुबह 5:45 बजे की जगह सुबह 6:30 बजे रवाना किया गया। इसी प्रकार 11078 झेलम एक्सप्रेस देर रात ढाई बजे, 14662 शालीमार मलानी एक्सप्रेस सुबह 8:18 बजे, 13152 रात 10:40 बजे, 22462 श्रीशक्ति एक्सप्रेस रात दो बजे, 12446 रात 11 बजे और ट्रेन नंबर 12752 हमसफर एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे की बजाए सुबह 7 बजे रवाना की गई।



फोटो-20



पाकिस्तान को सबक सिखाना ही चाहिए। परिवार के पास जा रहे हैं। इसलिए अंबाला कैंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। अगर हमारी भी बॉर्डर पर जरूरत पड़ेगी तो हम भी जाएंगे, डरते नहीं हैं किसी से।



सुमित राम, खगरियां, बिहार।



फोटो-21



हमें लड़ाई की वजह से डर कर घर नहीं जा रहे हैं। घर पर एक समारोह हैं, इसलिए बद्दी से अंबाला कैंट स्टेशन पर आए हैं। हमारे अन्य साथी बद्दी में ही काम कर रहे हैं, कोई भी नहीं घर के लिए नहीं निकला है।



सुनील रंजन, मोतिहारी, बिहार।



वर्जन



अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह ही किया जा रहा है। अमृतसर और जम्मू की तरफ से आने वाली कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को लगातार दी जा रही है ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन




नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें