फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोटर लगाने पर 70 लाख खर्च, नहीं बढ़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता

विज्ञापन
सेक्टर-नौ की फोटो। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में टीपीएस (अस्थाई पंप स्टेशन) परियोजना अभी तक पूरा नहीं हुआ। परियोजना के अधूरा होने से सेक्टर-9 के लोगों को बीते शनिवार को भी जलभराव के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यहां अहम यह है कि निगम की ओर से सेक्टर-9 में टीपीएस पर 70 लाख से नई मोटर तो लगा दी गई, मगर इन मोटर को चलाने के लिए अभी तक ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई। अभी यहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। नई मोटर चलाने के लिए यहां 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगना है।
मेयर लिखेंगे आयुक्त को पत्र
बीते शनिवार को सेक्टर-9 में हल्की बारिश के बाद जलभराव हो गया था। लोगों ने मेयर सैलजा सचदेवा को इस बारे में अवगत करवाया तो मेयर प्रतिनिधि मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा सेक्टर-9 टीपीएस पर पहुंचे। यहां उन्होंने सेक्टरवासियों से जानकारी ली तो पता चला कि टीपीएस में नई मोटर लग गई है, मगर मोटर को चलाने के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चाहिए, जबकि पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 केवीए है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मेयर सोमवार को निगम आयुक्त को चिट्ठी लिखेंगी। वहीं ठेकेदार को टीपीएस के लिए दब रही पाइपलाइन को 31 मई तक आपस में जोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-9 में गंदगी से अटे नाले
शहर में सेक्टर सबसे पॉश क्षेत्र हैं। यहां लोगों ने लाखों रुपये लगाकर अपनी कोठियां बनाई हैं, मगर लोगों को यहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही। जिस वजह से लोगों को जलभराव जैसी समस्या से हर वर्ष जूझना पड़ता है। सेक्टर-9 में शनिवार को हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया था। जिस कारण स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया था। छोटी मोटर होने से यहां से निकासी होने में समय लगा। सेक्टर-9 में बने नाले भी गंदगी व गाद, मिट्टी से अटे हैं।
वर्जन
सेक्टर-9 टीपीएस पर 70 लाख से नई मोटर तो लगा दी गई हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ने से मोटर बंद हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त को सोमवार को चिट्ठी लिखेंगे। साथ ही टीपीएस की लाइन को 31 मई तक आपस में जोड़ने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।

सेक्टर-नौ की फोटो। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें